2021-2022में गेहूं का एमएसपी रेट व खरीद

 2021-2022 में गेहूँ का एम एस पी रेट- 

gaonswaraj.in


सरकार ने वर्ष 2021-2022 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एम एस पी घोषित कर दिया है।वर्ष 2021-2022 के लिये गेहूं का एमएसपी रेट 1975 रुपया प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
किसान भाई गेहूँ की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर 1975 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बेंच सकते हैं।सरकारी क्रय केंद्र 1 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 तक संचालित रहेंगे।


यहाँ क्लिक करें और देखें लखीमपुर खीरी के सभी ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची


कब तक खुले रहेंगे सरकारी गेहूँ क्रय केंद्र- 

1 अप्रैल 2021 से 15 जून 2021 तक सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूँ की खरीद होती रहेगी।क्रय केंद्र सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक खुले रहेंगे।

किसान कैसे बेंच सकते हैं अपनी फसल- 

सर्वप्रथम किसान भाइयों को खाद्य एवं रसद विभाग की साइट fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण करना होगा ।पंजीकरण करने के पश्चात ही किसान अपनी गेहूं की फसल को नजदीकी क्रय केंद्र पर विक्रय के लिये ले जा सकते है।गेहूँ  क्रय 2021-2022  के लिए पंजीकरण की प्रकिया प्रारम्भ हो गयी है।किसान भाई किसी नजदीकी जनसेवा केंद्र से आसानी से पंजीकरण करा सकते हैं।

क्रय केंद्र पर फसल  ले जाने से पहले किसान भाइयों को ध्यान रखने योग्य बातें - 

किसान भाइयों को अपनी गेहूं की फसल क्रय केंद्र पर ले जाने से पहले कुछ बाते अवश्य ध्यान में रखनी है ,जो निम्नलिखित हैं- 
  • किसान भाइयों को सबसे पहले  fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है।पंजीकरण करने के पश्चात ही किसान भाई अपनी फसल क्रय केंद्र पर विक्री के लिए ले जा सकते हैं
  • किसान भाइयों को क्रय केंद्र पर अपनी फसल ले जाने से पूर्व उसे ओसा लेना चाहिए।ताकि फसल अच्छी तरह साफ हो जाये।
  • ओसाने के पश्चात किसान भाइयों को अपनी फसल में  एक बार छन्ना अवश्य लगा लेना चाहिए।
  • फसल से धूल ,मिट्टी, कंकण व अन्य विजातीय पदार्थ अलग कर लेना चाहिए। 
  • फसल को अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए 
  • उपर्युक्त प्रक्रिया  के बाद  ही किसान भाई अपनी फसल क्रय केंद्र पर ले जाएं

क्रय सम्बन्धी किसी समस्या के लिये किसान  भाई कहाँ कर सकते हैं अपनी शिकायत- 

किसान  भाइयों को अपनी फसल विक्रय के समय यदि कोई समस्या आती है तो किसान भाई निम्नलिखित अधिकारियों व नम्बर पर कॉल कर सहायत प्राप्त कर सकते हैं ।
  • किसान भाई टोल फ्री नंबर 1800180155 पर कॉल कर सहायत प्राप्त कर सकते हैं
  • अपने अपने जिले के जिला खाद्य विपणन अधिकारी से सम्पर्क कर सहायत प्राप्त कर सकते हैं।
  • तहसील स्तर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।
  • ब्लॉक स्तर पर विपणन निरीक्षक(मार्केटिंग इंस्पेक्टर) से सम्पर्क कर सहायत प्राप्त कर सकते हैं।

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीद 2021- 2022 को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास- 

किसान भाइयों को क्रय केंद्र पर कोई समस्या न आये व 2021 2022 में गेहूं  की रिकार्ड खरीद हो इसलिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित प्रयास किये गए हैं - 
  • किसान भाइयों को कोई दिक्कत न इसलिये सरकार ने ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की है।अपने टोकन के क्रमानुसार ही किसान भाई अपनी फसल क्रय केंद्रों पर ले जा सकते हैं।इससे किसान भाइयों कोअनावश्यक दौड़- भाग नहीं करनी होगी और  समय की भी बचत होगी।
  • लोकेशन व पते की जानकारी के लिये क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग की गई है ताकि किसान भाई आसानी से घर बैठे ही अपनी नजदीकी क्रय केंद्रों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
  • क्रय केंद्र फसल की खरीद इलेक्ट्रनिक पॉइंट ऑफ परचेज के माध्यम से करेंगे।
  • किसानों की सुविधा के लिये नामिनी की व्यवस्था की गई है।
  • यदि क्रय केंद्र प्रभारी  द्वारा किसान भाइयों का गेहूं अस्वीकार कर दिया जाता है तब किसान तहसील स्तर के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के सम्मुख अपील कर सकता है।
  • भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार ने यह नियम लागू किया है कि यदि कोई किसान 100 कुंतल से अधिक गेंहू  क्रय केंद्र पर लात है तो उस किसान या बटाईदार का  उप जिलाअधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
  • गेहूं के मूल्य का भुगतान किसान भाइयों को पी एफ एम एस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीद 2021- 2022 को सुगम बनाने के लिए खाद्य विभाग व अन्य एजंसियों के माध्यम से लगभग 6000 गेहूं क्रय केंद्रों को खोलने की व्यवस्था की है।


छोटे बड़े सभी किसान भाई आप अपनी फसल एम एस पी रेट पर ही बेचिए ताकि आप अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।यदि आप बिचौलियों के जाल में फंसेंगे तो आप अपनी फसल को औने पौने दाम पर ही बेचने पर विवश होंगे।

 माना की  छोटे किसानों को क्रय केंद्रों तक अपनी फसल ले जाने के लिये तमाम समस्याएं आती हैं।उनके पास संसाधनों का अभाव  तो होता ही है साथ ही  उचित जानकारी के अभाव में क्रय केंद्र प्रभारी भी उनको टरकाने की कोशिश करते हैं।ऐसे में छोटे किसान भाई ग्राम स्तर पर संगठन या समूह बना कर अपनी तमाम समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं।


 निम्नलिखित लिंक पर लॉगिन कर किसान भाई गेहूं खरीद  2021- 2022 के लिये पंजीकरण कर सकते हैं।

www.fcs.up.gov.in


Previous
Next Post »